Hathras News: भूमि संबंधी विवादों में राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम करेंगी कार्रवाई
हाथरस, अक्टूबर 14 -- Hathras News: हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर सत्यापन कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी जनसुनवाई के दौरान अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहें तथा फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनके बैठने आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाए, जिससे लोगों को अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि शिकायतों पर केवल आदेश जारी करने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके प्रभावी निस्तारण की जिम्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.