हाथरस, अक्टूबर 15 -- Hathras News: हसायन-हाथरस, संवाददाता। कस्बा के नगला रति गडोला मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान में बीमारी से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। बड़े भाई की मौत की सूचना मिलने पर पंजाब से बाइक से आ रहे छोटे भाई को अंबाला के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। एक भाई की अर्थी उठ भी नहीं पाई थी कि दूसरे भाई की मौत की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ला अहीरान निवासी शिवाजीत सिंह यादव उर्फ सवाजीत यादव के तीन पुत्र थे। जिनमें सबसे बड़ा बेटा 45 वर्षीय राजकुमार यादव, 35 वर्षीय रुकमपाल सिंह यादव और सबसे छोटा बेटा 30 वर्षीय वीरेंद्र सिंह यादव थे। राजकुमार परिवार के साथ अपने पैतृक घर पर रहते थे। जबकि रुकमपाल और वीरेंद्र पंजाब प्रांत के राजपुरा थाना क्षेत्र के खजाला अड्डे पर रहकर चारपाई बनाने का कार्य करते हैं। 13 अक्तूबर को राजकुमार ...