हाथरस, जुलाई 31 -- Hathras News: हाथरस,संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बरसै में शुक्रवार को दीवार गिरने से महिला घायल हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक उसका उपचार में जुट गए। गांव बरसै में एक दीवार जर्जर हालत में खड़ी थी। बरसै निवासी गुड्डी देवी पुत्र भगवान सिंह वहां होकर गुजर रही थीं। किसी तरह दीवार गिर गई। गुड्डी देवी दीवार के नीचे दब गईं। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उनका उपचार किया। यह भी पढ़ें- Unnao News: दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत चिकित्सक उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। -(A)भरभराकर गिरी दीवार, महिला घायल

हिंदी हिन्दुस्तान...