हाथरस, अक्टूबर 11 -- Hathras News: हाथरस। शहर के रामलीला मैदान स्थित प्रांगण में चल रही रामलीला महोत्सव में शनिवार को भगवान राम के वन गमन की लीला का मंचन हुआ। रविवार को राजा दशरथ के द्वारा प्रभुराम के वियोग में प्राण त्यागने की लीला का मंचन श्रीधाम वृंदावन की बाल गोपाल लीला मंडली के कलाकारों के द्वारा किया गया। जिसे देखकर श्रध्दालु मंत्रमुग्ध हो गए। ​रामलीला महोत्सव में भगवान राम के बनवास के बाद दशरथ जी की तबियत खराब हो जाती है। वह प्रभुराम को वियोग में पुकारते हैं। जब अयोध्या के महाराजा अपने प्रिय पुत्र राम को याद करते हुए सुधबुध खो बैठे। ​मंच पर जैसे ही दशरथ के प्राण त्यागने का प्रसंग आया, रघुकुल रीति सदा चली आई चौपाइयों के बीच पूरा वातावरण गमगीन हो गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: राम के वियोग में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण रामलीला मे...