हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: हाथरस। घर हो या बाजार कोने कोने में दिवाली की चमक दिखाई दे रही है। दीपोत्सव के मौके पर व्यावसायिक वर्ग का उत्साह भी सातवें आसमान पर है। जिसमें मिट्टी का करोबार भी शामिल है। वर्ष में दीपावली ही एक ऐसा त्यौहार है जो कुंभकारों के लिए खुशियों की सौगात लाता है। वर्षभर खाली बैठने के बाद दो महीने के लिए चाक की रफ्तार इतनी बढ़ जाती है कि मिट्टी ही उनका संसार हो जाता है। जनपदभर में कुम्भकारों की संख्या ज्यादा नहीं है लेकिन फिर भी दीवाली के मौके पर ही लक्ष्मी जी उन पर मेहरबान होती हैं। जिसका इंतजार उन्हें दीवाली के बाद से रहता है। यह भी पढ़ें- Godda News: मिट्टी के दीए की लौ में आज भी जिंदा है भारतीय संस्कृति दीवाली से पहले होने वाली कमाई से ही दीवाली रोशन होती है। प्रकाश पर्व के आसपास दो महीने कुम्हारों की अच्छी क...