Hathras News: ब्रह्माकुमारीज ने किसान महिलाओं को किया सम्मानित
हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: सादाबाद। राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन, सादाबाद में कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की किसान महिलाओं को सम्मानित किया गया। राजयोगिनी भावना दीदी ने महिलाओं को उपहार भेंट कर कृषि और परिवार के प्रति उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में भावना दीदी ने कहा कि किसान महिलाएं कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे खेतों में मेहनत करने के साथ परिवार की जिम्मेदारियां भी निभाती हैं। अन्न उत्पादन से लेकर परिवार के पालन-पोषण तक उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके श्रम और समर्पण से समाज को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के योगदान को पहचानना और उन्हें उचित सम्मान व प्रोत्साहन देना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Almora News: 'कृषि यंत्रीकरण और उद्यमिता से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.