Hathras News: बैनामे से पहले स्थलीय निरीक्षण करे एआईजी स्टाम्प
हाथरस, अक्टूबर 8 -- Hathras News: हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य देय एवं विविध देयों की वसूली, कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों, लंबित आरसी, तहसीलवार एवं विभागवार राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा विभिन्न विभागों की वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष सितम्बर, 2026 तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.