हाथरस, अगस्त 27 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। ई-रिक्शा में बैठी सवारी के बैग से रुपए निकाल रही किशोरी को महिला ने तुरंत रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसको लेकर ई रिक्शा चालक पुलिस को सौपनें जा रहा किशोरी को महिला ने कोतवाली के सामने कोई कार्रवाई नही करने की बात कहते हुए छुड़वा दिया। जानकारी के अनुसार एक महिला अलीगढ़ से बस में बैठकर आने के बाद स्थानीय पंत चौराहे पर उतरी। उसके बाद वह हसायन थाना क्षेत्र के गांव कानऊ म जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठ गई। इसी दौरान एक 13 ,14 वर्षीय किशोरी तथा उसके संग वृद्ध महिला भी ई रिक्शा में बैठ गयी। वही अन्य सवारियों का ई-रिक्शा चालक इंतजार कर रहा था। की मौका पाकर किशोरी ने कानऊ जाने के लिए बैठी महिला के बैग में हाथ डालकर रुपए निकालने का प्रयास किया। त्योहार पर्व को लेकर सतर्क महिला ने तुरंत किशोरी को बैग में से रुपए ...