हाथरस, अगस्त 8 -- Hathras News: सादाबाद: जनपद हाथरस के विकासखंड सादाबाद के सभागार कक्ष में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ/बाल विवाह टास्कफोर्स की बैठक/प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए खण्ड विकास अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने एनआरएलएम का परिचय प्रदान करते हुए समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने तथा जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ कर लाभान्वित कराने हेतु प्रेरित किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम किशन सिंह ने आंगनवाड़ियों को समस्त सरकारी योजनाओ के संबंध में पात्र व्यक्तियों को जानकारी प्रदान करने हेतु प्रेरित किया। महिला कल्याण विभाग से डीएमसी श्रीमती मोनिका दीक्षित द्वारा बेटियों को आगे बढ़ने के पूरे अवसर प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही म...