Hathras News: बिटरों में आग लगने से हजारों का नुकसान
हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐहन में सोमवार की तड़के उपलों के बिटोरों में आग लग गई। इससे हाजरों का नुकसान हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। गांव ऐहन में देशी शराब के ठेके के पास उपलों के बिटोरे बने हुए थे। सोमवार की तड़के अचानक इन बिटोरों में आग लग गई। बिटोरों से धुआं उठने लगा। इससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। रिहायशी इलाकों में आग फैलने की आशंका बन गई। लोगों ने मिट्टी पानी आदि से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। किसी ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीण मोहम्मद सकील ने अज्ञात व्यक्ति पर बिटोरों में आग लगाने का आरोप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.