हाथरस, सितम्बर 23 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरहरपुर दोस्तपुर में सोमवार की शाम मकान के ऊपर होकर जा रही बिजली की लाइन का तार टूट कर गिर जाने के चलते उसकी चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने मुआवजा तथा लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को लाकर बाजिदपुर के पैंठ चौराहे पर रख दिया। इसके बाद कार्रवाई करने का आश्वासन चौकी प्रभारी के देने पर परिजन शव को ले गए। जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार पुत्र नाहर सिंह गांव नरहरपुर सोमवार की शाम को अपने मकान में कार्य कर रहा था। इसी दौरान जर्जर बिजली का तार टूट कर गिर गया जिसकी चपेट में आने पर दिनेश कुमार 32 वर्ष को आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए अलीगढ मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और शव का पुलिस ने जाक...