हाथरस, जुलाई 11 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। बाल कल्याण समिति की टीम ने शनिवार को शहर के विभिन्न व्यापारिक प्रतष्ठानों का जायजा लिया। इस दौरान टीम को कोई बाल मजदूर नहीं मिला। टीम होली वाली गली व कमला बाजार रेस्टोरेंट पर गई। वहां कोई भी नाबालिग बच्चा नहीं मिला। इसके बाद टीम कोमल कॉम्प्लेक्स में ब्यूटीपार्लर की दुकान पर पहुंची। वहां कई लड़कियां मिलीं। इन लड़कियों को संचालिका द्वारा कोर्स सिखया जा रहा था। संचालिका के पास कोई रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। लड़कियों की आयु निर्धारण करने के साक्ष्य नहीं मिले। टीम ने संचालिका को समझया। बताया कि पार्लर का रजिस्ट्रेशन कराएं और कोर्स सीखने बाली लड़कियों के आयु निर्धारण करने बाले प्रमाण पत्र आपने पास रखें। यह भी पढ़ें- अभियान में चार बाल श्रमिक मुक्त कराए गए संचलिका को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी नाबाल...