हाथरस, जुलाई 16 -- Hathras News: सासनी। बालाजी फिजिकल फिटनेस अकादमी सासनी द्वारा मंगलवार को बालाजी ग्राउंड, सासनी में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आशु ठाकुर ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का आयोजन कोच लक्ष्मण एवं राम के निर्देशन में संपन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। जबकि विजेता छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि आशु ठाकुर द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भूपेंद्र, अखिलेश, शुभम उपाध्याय, आशुतोष पाठक, कृष्णकांत गुप्ता, शशाँक पालीवाल, प्रेमपाल, भूरा पंडित आदि माौजूद रहे।खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...