हाथरस, जुलाई 9 -- Hathras News: हाथरस। बुधवार को हुई बारिश के चलते शहर से देहात तक 33 हजार केवीए व 11 केवीए की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण बिजली सिस्टम प्रभावित रहा। बिना बिजली के लोगों को मुशिकलों का सामना करना पड़ा। कामकाज प्रभावित हुआ। विभागीय कर्मी लाइनों में फॉल्ट दूर कर आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे। जुलाई माह में मानसून की दस्तक के साथ बिजली के भी नखरे बढ़ गए हैं। कभी दिन में तो कभी रात में शहर, देहात कस्बा में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार की सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान बिजली सिस्टम के फ्यूज उड़ गए। शहर के गिजरौली, नवीपुर, ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप सबस्टेशन से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट हो गए। वहीं देहात के च...