हाथरस, सितम्बर 27 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। जिले में शनिवार को हुई बारिश से खेतों में धान की फसल बिछ गई। पकी फसल के बिछ जाने से किसान काफी परेशान हैं। उन्हें नुकसान का डर सता रहा है। जिले के किसान खरीफ के सीजन में प्रमुख रूप से धान की फसल की पैदावार करते हैं। इस वर्ष जिले में करीब 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल उगाई गई है। वतर्मान में खेतों में फसल पक चुकी है। किसान जल्द ही फसल की कटाई शुरू करने वाले थे। इस बीच शनिवार को हुई बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन गई। पकी फसल खेतों में बिछ गई। यह भी पढ़ें- भारी बारिश से धंधा चौपट व खेतों में बिछी धान की फसल, किसानों का मोटा नुकसान इससे फसल को नुकसान पहुंचा है। फसल बिछ जाने से इसकी कटाई में अधिक मजदूरी लगेगी। उत्पादन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किसानों का कहना है कि अगर धान क...