हाथरस, जुलाई 10 -- Hathras News: हाथरस। बुधवार की रातभर व गुरुवार की सुबह रुक रुक कर जारी बारिश ने बिजली लाइनों में फॉल्ट हो गए। इससे जिले में बिजली संकट बढ़ गया। शहर से देहात तक बिजली के नखरे बढ़ गए हैं। इस कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। बारिश से हालांकि बिजली सिस्टम पर लोड कम हुआ है। अर्थिंग के चलते ट्रांसफार्मरों में खराबी आ रही है। इस कारण लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। बुधवार को बारिश के दौरान सहपऊ में दो ट्रांसफार्मर में फुंक गए। हाथरस जिले में 62 बिजलीघरों के जरिए दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। यह भी पढ़ें- Hapur News: बारिश से बिजली सप्लाई धड़ाम, टाउन हॉल बिजली घर 12 घंटे रहा बंद गर्मी बढ़ने के साथ जिले में बिजली खपत का आंकड़ा बढ़ गया। इस दौरान ओवर लोडिंग के चलते लोगों बिजली संकट का सामना करना पड़ा।...