Hathras News: बारिश में नहीं थमी स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा
हाथरस, सितम्बर 26 -- Hathras News: सहपऊ। आसमान में छाए बादल और रुक रुककर होती तेज बारिश भी रालोद की स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा के कदम नहीं रोक सकी। पदयात्रा के छठवें दिन मानिकपुर से मढ़ाका वाया मकनपुर, कोकना और खोड़ा तक पदयात्रा निकाली गई। खराब मौसम के बावजूद जगह जगह ग्रामीणों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग कारवां में शामिल होते रहे।पदयात्रा का संयोजन रालोद के जिला संयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह उर्फ सुआ पहलवान ने किया। मानिकपुर में सभा के बाद पदयात्रा आगे बढ़ी। मकनपुर पहुंचने पर ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह और पूर्व प्रधान होरीलाल ने ग्रामीणों के साथ पदयात्रियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद पदयात्रा कोकना स्थित शैक्षणिक संस्थान पहुंची। यहां मुनमुन चौहान के नेतृत्व में भुकलारा, खेरिया, जरीपुरा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.