Hathras News: बारिश में आसमान के नीचे अंतिम विदाई, तिरपाल पकड़कर कराया अंतिम संस्कार
हाथरस, जुलाई 10 -- Hathras News: हाथरस। भले ही आज हम चांद पर पहुंच गए हैं, जमीन से लेकर आसमान तक विकास के दांवों की बात करते हैं, लेकिन आज भी बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे लोगों को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तिरपाल का सहारा लेना पड़ रहा है। शहर से लगे सोखना से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जो आज विकास के दावों को मुंह चिढ़ाने के लिए काफी है। नगर पालिका परिषद हाथरस के वार्ड संख्या 16 स्थित सोखना श्मशान घाट की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई। बुधवार को क्षेत्र की दो अलग-अलग महिलाओं के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार अलग-अलग श्मशान घाटों पर किया गया। लगातार हो रही बारिश के बीच परिजनों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
श्मशान घाट की सुविधाएं श्मशान घाट पर बारिश से बचाव के लिए कोई स्थायी शेड, बैठने की व्यवस्था या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.