Hathras News: बारिश के चलते शहर से देहात तक गहराया बिजली संकट
हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: हाथरस। गुरुवार की दोपहर से शाम तक रूक रुककर हुई बारिश से आमजन को गर्मी से राहत मिली। वहीं बिजली सिस्टम लड़खड़ा गया। शहर से देहात तक कई घंटे तक बिजली गायब रही। बिना बिजली के लोग जरुरी कामकाज नहीं कर सके। लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभागीय कर्मी लाइनों में फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति को सुचारू करने में जुटे रहे। शहर, देहात, कस्बा में बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है।इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। गुरुवार की देापहर को आसमान में बादल छाने के साथ रिमझिम बारिश की शुरुआत हुई। बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा। इस दौरान शहर के गिजरौली, नवीपुर, प्रगतिपुरम, ओढ़पुरा, न्यू कोटा रोड आदि सबस्टेशनेां की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.