हाथरस, अगस्त 3 -- Hathras News: सहपऊ। क्षेत्र के गांव परसौरा में कम बारिश होने से चिंतित एक साधु ने भगवान इन्द्र को प्रसन्न करने और अच्छी वर्षा की कामना के लिए तप शुरू किया है। उनके तप पर बैठने की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। गांव परसौरा निवासी दाऊजी महाराज का कहना है कि जिले के अन्य क्षेत्रों की तुलना में उनके क्षेत्र में इस वर्ष ही नहीं, बल्कि पिछले वर्ष भी अपेक्षाकृत कम वर्षा हुई है। लगातार कम बारिश के कारण भूजल स्तर नीचे जा रहा है, जिससे किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सावन में भी खेतों में उड़ रही धूल, अकाल की आशंका से सहमे किसान इसी कारण उन्होंने भगवान इन्द्र को प्रसन्न करने के उद्देश्य से शनिवार से तप आरंभ किया है।ग्रामीणों के अनुसार ...