हाथरस, अगस्त 7 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। बारिश का मौसम शुरू होते ही बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 200 मरीज बुखार के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इन मरीजों को दवा के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं। बदलता मौसम लोगों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शुक्रवार को सुबह ही जिला अस्पताल में भीड़भाड़ रही। पर्चा कांउटर पर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। इसके बाद चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा मरीज बुखार के उपचार के लिए पहुंचे। इसके बाद दवा वितरण कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगी रहीं। चिकित्सक मरीजों को बदलते मौसम में सेहत का खास खयाल रखने की सलाह दे रहे हैं।-बचाव के उपाय- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।- बाहर का खाने से बचें।- भीड़भाड़ वा...