Hathras News: बाथरूम जाते समय पैर फिसलने से छत से गिरी वृद्धा, मौत
हाथरस, नवम्बर 6 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला तुंदला में गुरूवार को बाथरूम जाते समय वृद्वा छत से गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई। वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। भगवान देवी 68 पत्नी गयाप्रसाद के मकान की छत पर बाथरूम बना हुआ है छत पर बाथरूम बना हुआ है। वह गुरूवार को अपने छत पर बने बाथरूम जा रही थीं। किसी तरह उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गईं। आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम शव लेकर चले गए। अस्पताल से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक भगवान देवी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.