Hathras News: बागला जिला अस्पताल में जर्जर लाइन की कराई गई मरम्मत
हाथरस, नवम्बर 16 -- Hathras News: हाथरस। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में हादसों को न्योता दे रहे जर्जर विद्युत लाइन और क्षतिग्रस्त पोल की समस्या को लेकर शनिवार के अंक में हिन्दुस्तान द्वारा प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गई खबर का असर हुआ है। खबर छपने के बाद अधिकारियों द्वारा इस का संज्ञान लिया गया और रविवार को जिला अस्पताल परिसर में जर्जर लाइन और विद्युत पोल की मरम्मत कराए जाने का कार्य कराया गया। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल परिसर को बेहतर विद्युत आपूर्ति मुहैया कराए जाने के लिए हर साल अस्पताल प्रशासन द्वारा लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी समूचे अस्पताल परिसर की विद्युत लाइन जर्जर पड़ी हुई हैं। विद्युत पोल काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। क्षतिग्रस्त पोल पर झूलती बिजली की लाइन की वजह से हर समय मरीज, तीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.