Hathras News: बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोल, हालत गंभीर
हाथरस, जुलाई 21 -- Hathras News: हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मथुरा-बरेली हाई-वे के मिर्गामई के निकट सोमवार की दोपहर को पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव अखईपुर निवासी विशाल पुत्र राजेश सिंह का कुछ लोगों से पहले विवाद हुआ था। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित मैक्स ने बाइक व साइकिल में मारी टक्कर, चार रेफर सोमवार की दोपहर को विशाल अपने दोस्त लवकुश के साथ बाइक से किसी काम के सिलसिले में जा रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.