हाथरस, सितम्बर 7 -- Hathras News: हाथरस। कोतवाली चंदपा खेत्र के आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर आरबी कोल्ड स्टोरेज के पास सोमवार को कार ने ईको में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। बड़ा हादसा टल गया। ईको गाड़ी राजघाट पर गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं को लेकर आगरा जा रही थी। रास्ते में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर डॉ. आरके सिंह की कार के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, जिससे उनकी कार बेकाबू होकर सामने से आ रही ईको गाड़ी से टकरा गई। इस टक्कर में दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...