Hathras News: बरसे में मामूली बात पर बवाल, गाली-गलौज और पथराव
हाथरस, जुलाई 10 -- Hathras News: सासनी । क्षेत्र के गांव बरसे में बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा गाली-गलौज करने और ईंट-पत्थर फेंके जाने की घटना कैद हुई है। मामले में पीड़ित महिला ने नामजद तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गांव बरसे निवासी देवी पत्नी जोगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही यश और वंश पुत्रगण रणवीर सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने ईंट-पत्थर फेंके, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। कोतवाली के प्रभारी निरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.