हाथरस, अगस्त 24 -- Hathras News: सादाबाद। श्रावण मास के चौथे सोमवार को मिढावली स्थित बनखंडी महादेव मंदिर पर सपा नेता प्रेम चौधरी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को विधिवत प्रसादी वितरित की गई। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। आयोजकों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा में जुटकर प्रसादी वितरण में सहयोग किया।इस मौके पर धर्मेंद्र चौधरी, लाल चौधरी, मुकेश परमार, पवन ठाकुर, नीरज तोमर, गगन चौधरी, शुभम चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Banda News: भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद यह भी पढ़ें- Auraiya News: सावन के अंतिम सोमवार पर अछल्दा चौराहे पर लगा भंडारा ...