हाथरस, अगस्त 31 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव एदलपुर में आवारा कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने आवारा कुत्तों बच्चे के पैर का मांस नोच लिया। घायल बच्चे का उपचार सीएचसी में कराया गया। एदलपुर निवासी अजयपाल का पुत्र मानव अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक कुत्तों के एक झुंड ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। बालक की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को भगाया और बालक को बचाया। कुत्तों के हमले से बालक के पैर में गंभीर घाव हो गए थे, क्योंकि कुत्तों ने उसके पैर का मांस नोच लिया था। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...