Hathras News: बच्चे के साथ मारपीट करने वाले शिक्षक पर गिरी गाज,निलंबन
हाथरस, अगस्त 21 -- Hathras News: पिछले दिनों संविलियन विद्यालय रघनियां में तैनात शिक्षक पर छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर जांच बीएसए के स्तर से कराई गई। आरोपी शिक्षक पर निलंबन की कार्रवाई बीएसए के स्तर से की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो जिसमें संविलियन विद्यालय रघनियां, विकास खण्ड-सासनी में अध्ययनरत एक छात्र सचिन पुत्र मुकेश कुमार के सिर पर गहरी चोट लगने के सम्बन्ध में घटना विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में आयी है। वायरल वीडियो में पीड़ित छात्र एवं उसके अभिभावकों द्वारा यह बयान किये गये हैं कि छात्र से कपिल शर्मा,सहायक अध्यापक द्वारा झाडू लगाने के लिए बोला गया था। जिसके लिए छात्र द्वारा मना करने पर सम्बन्धित शिक्षक द्वारा छात्र को धक्का दिया गया जिससे छात्र के सिर पर चोट लग गयी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.