Hathras News: बंद मकान से दिनदहाड़े आभूषण चोरी
हाथरस, अगस्त 31 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कुम्हारों वाले मोहल्ले की वीडियो गली में सोमवार को चोरों ने दिनदहाड़े बंद मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान से आभूषण चोरी कर लिए। लौटने पर परिवार के लोगों को संदिग्ध युवक मकान में छिपा मिला। उन्होंने संदिग्ध युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। हाथरस जंक्शन के कुम्हारों वाले मोहल्ले की वीडियो गली निवासी महीपाल सिंह जादौन का परिवार सोमवार को मंदिर में पूजा करने गए थे। मकान खाली देखकर चोर अंदर घुस गए और आलमारी का ताला तोड़ दिया। जब परिवार पूजा के बाद घर लौटा, तो उन्होंने कमरों में सामान बिखरा हुआ और आलमारी का ताला टूटा हुआ पाया। परिवार के सदस्यों ने मकान में तलाश शुरू की, तो एक संदिग्ध युवक अंदर छिपा हुआ मिला। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से उसे मौके पर ही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.