हाथरस, सितम्बर 3 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के बरसै निवासी महिला का शव पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर चले गए। कोतवाली सासनी क्षेत्र के बरसै निवासी उपासना 38 पत्नी सतेंद्र की मंगलवार को अचानक मौत हो गई थी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौत के कारणों की जानकारी के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हो गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में सीओ सिटी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बीमारी आया है। यह भी पढ़ें- Hathras News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...