हाथरस, नवम्बर 14 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव विसाना में मानवेंद्र हत्याकांड के बाद तनाव बरकरार है। पुलिस हत्यारोपियों की तालश में दबिश दे रही है। हालंकि, अभी इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव विसाना निवासी मानवेंद्र की पिछले दिनों गांव के ही आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोलीबारी में मानवेंद्र का दोस्त समीर भी गोली लगने से घायल हुआ था। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार किया गया था। काफी हंगामे के बाद मानवेंद्र के शव का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार हो सका था। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित और आरोपी दोनों पक्ष एक ही गांव के होने के कारण तनाव माहौल है। पुलिस आरोपियों के परिजनों पर नजर बनाए हुए है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगा...