हाथरस, अगस्त 21 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के सेनपुर के निकट इंजीनियर की पत्नी व परिवार से मारपीट व लूट के मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित चार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कृष्णा का मायका कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव सुरतिया में है। वह अपनी छोटी बहन चेतना, देवर प्रदीप एवं रोहित गुड़गांव से सुरतिया जा रहे थे। सैनपुर के वाले बाग के निकट दो आरोपी पहले से खड़े थे। अन्य दो आरोपी बाइक से आए और कार को बाइक के सामने लगाकर कार रोक ली। आरोपियों ने कार का दरवाजा खालने के लिए कहा। दरवाजा न खोलने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से कार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कार सवार लोगों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद आरोपी कृष्णा के गले की चैन व दो अंगूठी लूटकर मौके से फरार हो गए थे। इस म...