हाथरस, जुलाई 20 -- Hathras News: विभिन्न विभागों की लाभार्थीपरक योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों के नवीन आवेदन कराए जाने के उद्देश्य से रविवार को जनपद के सभी विकास खण्डों की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के फील्ड स्टाफ द्वारा पात्र व्यक्तियों की पहचान कर उनके आवेदन कराए गए। सीडीओ पी एन दीक्षित ने बताया कि अभियान के प्रभावी संचालन एवं निगरानी के लिए पंचायती राज विभाग के समस्त सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को सुपरविजन का दायित्व सौंपा गया था। इसके अतिरिक्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्वयं भी क्षेत्र का भ्रमण कर अभियान की मॉनिटरिंग की। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से जनपद के सभी विकास खण्डों में कुल 504 नवीन आवेदन कराए गए।उन्होंने कार्य में अपेक्षित रुचि न ले...