हाथरस, सितम्बर 20 -- Hathras News: हाथरस। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित तहसील सदर के सामने बदहाल पड़े फुटपाथ की जल्द ही सूरत बदल जाएगी। नगर पालिका परिषद द्वारा फुटपाथ पर सीसी इंटरलॉकिंग निर्माण कराया जाएगा। फुटपाथ का निर्माण होने से स्थानीय लोगों के साथ ही यहां से जाने वाले पैदल राहगीरों को एक बड़ी राहत मिलेगी। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित तहसील सदर और उसके आस-पास का इलाका पॉश इलाके में शामिल हैं।

यहाँ के अधिकारी और स्कूल तहसील सदर परिसर में सीओ सिटी कार्यालय के अलावा कई अधिकारियों के आवास हैं। साथ ही आस-पास तीन सीबीएसई के मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेज हैं। हजारों की संख्या में बच्चे इन तीनों ही स्कूल में पढ़ते हैं। प्रतिदिन यहां हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों के अलावा तहसील में लोग अपने-अपने कार्य के लिए आते हैं। लेकिन तहसील सदर के सामने काफी फुट...