Hathras News: फार्म हाउस में चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट के मामले में मुकदमा दर्ज
हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर गीता फार्म हाउस में चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले हैं। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। कस्बा सासनी के मोहल्ला बारहसैनी निवासी फार्म हाउस स्वामी नीशू गुप्ता पुत्र लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने बतया कि शुक्रवार की देर रात अज्ञात बदमाश उनके गीता फार्म हाउस में घुस आए थे। वहां रखे चार जनरेटरों में से अल्टीनेटर निकाल लिए थे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और नकदी भी ले गए थे। फार्म हाउस के चौकीदार भूरी सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे छह सात अज्ञात चोर वहां पहुंचे थे। उन्होंने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मारपीट की थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.