हाथरस, सितम्बर 25 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। सदर तहसील परिसर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले फार्मासिस्ट सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान फार्मासिस्टों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी और उनकी टीम ने पटका, फूलमालाएं पहनाकर एवं श्री रामदरबार की प्रतिकृति भेंटकर किया। अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक आलोक वार्ष्णेय ने एवं संचालन अवनीश झा ने किया। अलीगढ़ मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाने के लिए 25 सितंबर का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1912 में एफआईपी की स्थापना हुई थी। इस दिन को मनाने का उद्देश्य स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में फार्मासिस्ट बंधुओं की भूमिका को प्रोत्साहित करना है। यह भी पढ़ें- Gonda ...