Hathras News: फाइनेंस कर्मी से दिनदहाड़े लूट के मामले में मुकदमा दर्ज
हाथरस, अगस्त 19 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के सैनपुर रजवाहा मोड़ के पास सोमवार को दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश कर रही है। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव पटैनी निवासी धर्मवीर सिंह हाथरस के नवीपुर स्थित फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी हैं। धर्मवीर फाइनेंस संबंधी कार्य से सोमवार को जा रहे थे। सैनपुर रजबाहा मोड़ पर पहुंचते ही तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया था। इन युवकों ने फाइनेंस कर्मचारी से 6620 रूपए लूट लिए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कई लोगों से पूछताछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.