Hathras News: फाइनेंस कंपनी में तैनात युवती ने दर्ज कराया मुकादमा
हाथरस, अगस्त 23 -- Hathras News: थाना हाथरस गेट क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत युवती ने किला गेट निवासी एक युवक पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फिरोजाबाद के विभव नगर थाना उत्तर निवासी संध्या उपाध्याय पुत्री उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि वह वर्तमान में हाथरस में पीडब्ल्यूडी के पास स्थित महिंद्रा फाइनेंस में कार्यरत है। आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर पुरानी बातों को लेकर किला गेट थाना कोतवाली नगर निवासी भुवनेश अग्निहोत्री ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कहा कि अगर वह उसके खिलाफ गई तो उसे न तो नौकरी करने देगा और न ही हाथरस में घुसने देगा। पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.