हाथरस, सितम्बर 30 -- Hathras News: डीआरबी कालेज के मैदान पर चल रहे स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। सेंट फ्रांसिस इंटर कालेज की टीम ने बलवंत सिंह पब्लिक इंटर कालेज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर सेंट फ्रांसिस इंटर कालेज के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाये। जिसमें देव ठाकुर ने दो छक्कों व छह चौकों की मदद से 36 गेंद में 52 रन बनाये। प्रवीन कुमार ने अपनी टीम के लिए सबसे अधिक दो विकेट लिए। बलवंत सिंह कालेज की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 62 रन ही बना सकी। प्रवीन कुमार व अंकित कुमार ने 14-14 रन बनाये। हिमांशु, देव ठाकुर,वंश राज ने दो-दो विकेट लिए। शानदार पारी खेलने वाले देव ठाकुर को मैन आफ द मैच चुना गया। मैच की ...