Hathras News: फाइनल में टीम उड़ान को हराकर टीम संकल्प बनी चैंपियन
हाथरस, जुलाई 17 -- Hathras News: वी एस क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर आयोजित एजुकेटर प्रीमियर लीग का खिताबी मुकाबला आज बेहद रोमांचक रहा। फाइनल मैच में टीम संकल्प ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम उड़ान को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस महामुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम उड़ान की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम संकल्प की सटीक और घातक गेंदबाजी के आगे टीम उड़ान के बल्लेबाज लगातार अंतराल पर अपने विकेट खोते रहे। टीम उड़ान की तरफ से केवल के के पचौरी ही दहाई का आंकड़ा पार करने में सफल रहे, जिन्होंने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 15 रनों का योगदान दिया। टीम संकल्प के विकेटकीपर सचिन ने विकेट के पीछे बेहतरीन मुस्तैदी दिखाते हुए तीन खिलाड़ियों को कैच और स्टंप आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। टीम संकल्प की ओर से स्टार गेंदबाज मनीष राजव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.