Hathras News: फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
हाथरस, सितम्बर 9 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली खुर्द में सोमवार शाम एक युवक ने गले में फंदा लगा शव एक पेड पर लटका हुआ मिला। घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने कोतवाली में सूचना दर्ज करायी है। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। जानकारी के अनुसार शिशुपाल अहेरिया 27 बर्ष पुत्र राजपाल सिंह रविवार को फरीदाबाद हरियाणा से अपने गांव लौटा था। परिजनों के अनुसार शिशुपाल फरीदाबाद में नौकरी करता था। गांव में आने पर उसका 80 वर्षीय पिता से जमीन को लेकर वाद-विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से चला गया और शाम लगभग 7 बजे गांव के लोगों ने शिशुपाल को एक पेड़ पर पट्टे के फंदे से लटका हुआ देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से उसको तत्काल नीचे उतारा परतु तब तक उसकी जान जा चुकी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.