Hathras News: फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
हाथरस, अक्टूबर 30 -- Hathras News: सादाबाद, संवाददाता। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के कजरौठी में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। विकास 28 पुत्र मलखान सिंह निवासी कजरौठी थाना सादाबाद मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों के अनुसार वह शराब का आदी था। बुधवार की रात उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरूवार को परिजनों को मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे दो बच्चे छोड़े हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.