Hathras News: प्राचीन शिव मंदिर पर हुआ श्री हनुमंत नाम जप संकीर्तन
हाथरस, जुलाई 26 -- Hathras News: हसायन। कस्बा के नगला रति मार्ग मोहल्ला अहीरान स्थित कोतवाली परिसर में स्थापित भगवान श्री शिव परिवार मंदिर परिसर में शनिवार की रात्रि में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में श्री हनुमान जी महाराज के हनुमंत नाम जाप संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें धार्मिक संकीर्तन मंडल के भजन गायक द्वारा सर्व प्रथम भगवान शिव शंभू के पुत्र भगवान लम्बोदर गणपति गणेश की ईश वंदना कर धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम का विवरण भगवान गणपति गणेश की ईश वंदना के बाद शिव मंदिर परिसर में श्री हनुमान चालीसा, सुंदर कांड का संगीतमय पाठ का सुमिरन कर श्री हनुमान जी महाराज का नाम जप किया। कार्यक्रम के दौरान जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, संकट कटै मिटै सब पीरा,जो सुमिरै हनुमत बलवीरा,कौ नहीं जानत है जग में कपि संकट मोचन ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.