Hathras News: प्राचीन भैरों मंदिर के सामने कराया जाएगा सीसी नाला निर्माण
हाथरस, नवम्बर 3 -- Hathras News: हाथरस। शहर के गणेशगंज स्थित प्राचीन भैरों के सामने स्थित सालों से बदहाल पड़े नाले का जल्द ही नगर पालिका परिषद द्वारा सीसी निर्माण कराया जाएगा। इस नाले का निर्माण होने के साथ ही स्थानीय लोगों और प्राचीन भैरों मंदिर पर आने वाले भक्तों एक बड़ी गंदगी और जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। शहर के गणेशगंज में प्राचीन भैरों बाबा का मंदिर है। भैरों मंदिर के सामने से एक नाला गुजरता है। लेकिन कई सालों से यह नाला बदहाल पड़ा हुआ है। जिसके चलते यहां गंदगी की समस्या बनी रहती है। बारिश के दिनों में नाला ओवरफ्लो होने से नाले का पानी और गंदगी उफन कर आ जाती है। इस कारण स्थानीय लोगों के साथ ही भैरों मंदिर पर आने वाले भक्तों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालात इस कदर तक खराब हो जाते हैं कि स्थानीय लोगों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.