Hathras News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत
हाथरस, अगस्त 16 -- Hathras News: हसायन, संवाददाता। कोतवाली हसायन क्षेत्र के भैंकुरी में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भैंकुरी निवासी पूरन सिंह गांव में फल बेचने का काम करते हैं। उसकी पत्नी सोनम 25 को रविवार प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे एसचसी हसायन लेकर पहुंचे। सीएचसी में सोनम ने बच्चे को जन्म दिया। कुछ ही मिनटों में बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसके बाद सोनम की हालत भी बिगडने लग गई। इसपर चिकित्सक ने उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल लाते समय रास्ते में सोनम ने दम तोड़ दिया। परिजन उसे लेकर जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.