Hathras News: प्रभारी मंत्री बोली, दो ढाई हजार रुपये कोई करप्शन नहीं
हाथरस, नवम्बर 28 -- Hathras News: हाथरस,कार्यालय संवाददाता। शुक्रवार को शहर के रमनपुर में चौपाल लगाकर प्रभारी मंत्री बेबीरानी मोर्य ने लोगों की समस्याओं को सुना। जिले की प्रभारी मंत्री वेबी रानी मौर्य ने मीडिया से एक रिश्वत लिये जाने के नाम पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यदि किसी ने करप्शन के नाम पर पैसे लिए हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई और जांच हो रही है। मंत्री ने बताया कि संबंधित मामले में विधायक के अनुसार एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच जारी है। उन्होंने एक विवादित बयान दिया कि दो ढाई हजार रुपये कोई करप्शन नहीं होता है।उन्होंने कहा कि यदि किसी लाभार्थी से पीएम आवास योजना के तहत आवास आवेदन को कागज बनवाने के लिए दो-ढ़ाई हजार रुपये लिए गए हैं, तो वह करप्शन की श्रेणी में नहीं आता, क्योंकि कागज पूरे कराने होते हैं। दो-ढ़ाई हजार रुपये कोई करप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.