Hathras News: प्रत्येक वार्ड में सफाई कार्य और प्रकाश व्यवस्था प्रतिदिन अधिकारी करेंगे निगरानी
हाथरस, अगस्त 24 -- Hathras News: हाथरस। शहर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी एवं डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने सोमवार को नगर पालिका परिषद सभागार में बैठक कर संबंधित अधिकारियों एवं नगर पालिका के कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि स्वच्छता शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। लगातार हुई बारिश के दृष्टिगत शहर की साफ-सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर पालिका के स्थायी एवं आउटसोर्सिंग के सभी सफाई कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होकर नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करें। सफाई कर्मियों की उपस्थिति, समयबद्धता एवं कार्य की गुणवत्ता की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.