Hathras News: प्रतियोगिताओं के जरिए परखा गया प्रतिभागियों का ज्ञान
हाथरस, सितम्बर 26 -- Hathras News: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को स्कूल व कालेजों में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन डीएम सत्य प्रकाश पटेल की अध्यक्षता तथा एसपी व सीडीओ की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम,एसपी व सीडीओ ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत बुके एवं पौध भेंटकर किया। सेवा संकल्प माह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में डीएम सत्य प्रकाश पटेल ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प का अर्थ राष्ट्र एवं समाज के प्रति सेवा का संकल्प लेना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.