Hathras News: पौधरोपण स्थलों का जल्द कराना होगा सत्यापन
हाथरस, नवम्बर 18 -- Hathras News: जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व में कराए गए पौधरोपण कार्यों के स्थलों का सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने आगामी वृक्षारोपण अभियान-2027 के दृष्टिगत उपयुक्त स्थलों का चयन समय से सुनिश्चित करने तथा पौधरोपण के लिए आवश्यक तैयारियां अभी से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विकास तथा स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिला गंगा समिति के अंतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.